Lord Ganesha Loader
श्री गणेशाय नमः
SACRED SOUND

भगवान् नरसिंह मंत्र "प्रह्लादपोष प्रलयार्क"...

यह अत्यंत पवित्र सुंदर मन और आत्मा को भय मुक्त करने वाला श्लोक भगवान विष्णु के उग्र और कृपालु अवतार भगवान श्री नरसिंह की स्तुति में है। जो अ...

108 chants
भगवान् नरसिंह मंत्र "प्रह्लादपोष प्रलयार्क"...

मंत्र Mantra

प्रह्लादपोष प्रलयार्कसमानवक्र

हुंकारनिर्जितनिशाचरवृन्दनाद ।


श्रीनारदमुनिसंघसुगीयमान

श्री नारसिंह परिपालय माम् च भक्तम् ॥


अर्थ Meaning


यह अत्यंत पवित्र सुंदर मन और आत्मा को भय मुक्त करने वाला श्लोक भगवान विष्णु के उग्र और कृपालु अवतार भगवान श्री नरसिंह की स्तुति में है।

जो अपने परम भक्त प्रह्लाद का पोषण और रक्षा करने वाले हैं, जिनका मुख प्रलय काल के सूर्य के समान चमकदार और भयंकर है, जिन्होंने अपनी हुंकार मात्र से राक्षसों के समूहों और उनकी गर्जना को जीत लिया (शांत कर दिया) है, और जिनका देवर्षि श्रीनारद मुनि तथा उनके साथियों द्वारा जिनके यश का उत्तम गुणगान किया जाता है, हे ऐसे कृपालु भगवान श्री नरसिंह मुझ भक्त की सब ओर से रक्षा कीजिए ।